परिवहन:-
व्यक्तियों एवं वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की सेवा परिवहन कहलाती है|
परिवहन के प्रमुख साधन:-
(i) स्थल परिवहन-सड़क , रेलवे ,पाइपलाईन(ii) जल परिवहन - अतः स्थलीय,सागरीय व महासागरीय मार्ग
(iii) वायु परिवहन – राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मार्ग
स्थल परिवहन
सड़क परिवहन:-
Ø भारत का सड़क जाल विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सड़क जाल है।
Ø भारत की कुल सड़कों की लंबाई 56 लाख किलोमीटर है (वार्षिक रिपोर्ट 2017 18)Ø छोटी दूरियों की यात्रा के लिए सड़क परिवहन अपेक्षाकृत अनुकूल होता है।
ग्रांड ट्रंक (जी.टी.) रोड
Ø कोलकाता से पेशावर तक जोड़ने वाली इस सड़क मार्ग को ब्रिटिश शासन के दौरान ग्रांड ट्रक जीटी रोड के नाम से नामित किया गया था।
Ø वर्तमान में अमृतसर से कोलकाता के बीच विस्तृत है इसे दो खंडो में विभाजित किया गया है:-
(i) राष्ट्रीय महामार्ग (NH-1):- दिल्ली से अमृतसर
(ii) राष्ट्रीय महामार्ग (NH-2):- दिल्ली से कोलकाता
भारत में सडको का विकास
नागपुर योजना:-
Ø यह योजना 1946 में शुरू की गयी।
Ø राजवाड़े और ब्रिटिश भारत के बीच समन्वय के आभाव कारण यह योजना क्रियान्वित नहीं हो पाई।बीस वर्षीय सड़क योजना:-
Ø 1961 स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत में सड़कों की दशा सुधारने के लिए एक 20 वर्षीय सड़क योजना आरंभ की गई।सड़कों का वर्गीकरण
निर्माण एवं रखरखाव के उद्देश्य से सड़कों को निम्नलिखित वर्गों में वर्गीकृत किया गया है:-(i) राष्ट्रीय महामार्ग (NH)
(ii) राज्य महामार्ग (SH)
(iii) जिला सड़कें
(iv) ग्रामीण सड़कें
(v) अन्य सड़के – सीमांत सड़कें ,अंतर्राष्ट्रीय महामार्ग
(i) राष्ट्रीय महामार्ग :-
Ø यह सड़क केंद्र सरकार द्वारा निर्मित एवं अनुरक्षित की जाती है इन्हें राष्ट्रीय महामार्ग के नाम से जाना जाता है।Ø यह महामार्ग प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों व औद्योगिक के नगरों, राजधानियों ,प्रमुख पत्तनो को आपस में जोड़ते हैं।
Ø राष्ट्रीय महामार्ग देश की कुल सड़कों का मात्र 2% है परंतु यातायात का 40% भाग का वहन करते हैं।
भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (NHAI)
Ø यह भू-तल परिवहन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त शासन निकाय है।Ø यह राष्ट्रीय महामार्गों का विकास रखरखाव तथा प्रचलन का कार्य करता है।
Ø यह राष्ट्रीय महामार्गों की गुणवत्ता सुधार हेतु एक शीर्ष संस्था है।
राष्ट्रीय महामार्ग विकास
परियोजनाएं:-
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना:-
Ø इसकी कुल लम्बाई 5846 किलोमीटर है |
उत्तर-दक्षिण गलियारा:-
Ø यह 4016 किलोमीटर लंबा मार्ग है।
पूर्वी-पश्चिमी गलियारा:-
Ø पूर्वी-पश्चिमी गलियारा सिलचर (असम) को पोरबंदर( गुजरात) से जोड़ता है।Ø यह 3640 किलोमीटर लंबा मार्ग है।
भारतमाला परियोजना:-
- तटवर्ती भागों से लगे हुए राज्यों की सड़कों का विकास/सीमावर्ती भागों तथा छोटे बंदरगाहों को जोड़ना।
- पिछडे इलाको, धार्मिक, पर्यटन स्थलों को जोड़ना ।
- सेतु भारत परियोजना के अंतर्गत 1500 बड़े पुल 200 रेल ओवरब्रिज/रेल अंडर ब्रिज का निर्माण करना।
- लगभग 900 किलोमीटर के नए घोषित किए गए राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए जिला मुख्यालय जोड़ना ।
(ii) राज्य महामार्ग :-
Ø इन मार्गों का निर्माण एवं अनुरक्षण राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है।Ø राज्य राजमार्ग राज्यों की राजधानियां को राज्यों के प्रमुख नगरों से जोड़ते हैं।
Ø राज्य राजमार्ग देश की कुल सड़कों का 4% भाग हैं।
(iii) जिला सड़के :-
Ø जिला सड़के जिला मुख्यालयों तथा जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ता है।Ø जिला सड़के देश की कुल सड़कों का 4% भाग हैं।
(iv) ग्रामीण सड़के :-
Ø ग्रामीण सड़के गांव को गांव से जोड़ती है ।
Ø ग्रामीण सड़के देश की कुल सड़कों का 80% भाग ग्रामीण सड़के हैं ।
(v)अन्य सड़कें :-
Ø सीमांत सड़कें:-अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सहारे बने ये सड़क मार्ग सीमावर्ती क्षेत्रों को देश के आंतरिक भागों से जोड़ता हैं ।
Ø अंतर्राष्ट्रीय सड़के :-सीमा सड़क संगठन (BRO)
v बी.आर.ओ. की स्थापना 1960ई. को की गयी ।
v बी.आर.ओ. देश के सामरिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क बनाने व अनुरक्षण का कार्य करता है ।
v यह ऊंचाइयों वाले क्षेत्रों में बर्फ हटाने की जिम्मेदारी भी संभालता है ।
v
v बी.आर.ओ. द्वारा चंडीगढ़ -मनाली(हिमाचल प्रदेश)- लेह (लद्दाख) को जोड़ने वाली सड़क बनई गयी यह सड़क समुद्र तल से औसतन 4270 मीटर ऊंचाई पर स्थित है ।
अटल टनल
v अटल टनल (9.02 किलोमीटर) विश्व की सबसे विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है ।
v यह मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है ।





